Bakri Palan Loan Yojana 2026: 50% से 90% सब्सिडी के साथ बकरी पालन लोन योजना के फॉर्म भरना शुरू

By Jiya
January 20, 2026 11:02 AM
Bakri Palan Loan Yojana

यदि आप अपना खुद का बकरी पालन का व्यवसाय आरंभ करने के इच्छुक हैं परंतु आपके पास पैसे की समस्या है तो आज हम इसका समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी के साथ बकरी पालन लोन योजना का लाभ ले सकते हैं।

दरअसल बकरी पालन का व्यवसाय गांव में रहने वाले लोगों के लिए बेहद मुनाफे वाला है। इसमें लागत तो कम लगती है लेकिन भविष्य में कमाई के अच्छे मौके मिल सकते हैं। ‌इस तरह से गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर बन सकती है।

तो अगर आपको नहीं पता कि आप कैसे बकरी पालन योजना का फायदा ले सकते हैं तो इसमें आज हम आपकी अनिवार्य मदद करने वाले हैं। आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि बकरी पालन लोन योजना क्या है, इसका उद्देश्य, पात्रता शर्तें, दस्तावेज और कैसे आप ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।

बकरी पालन लोन योजना 2026 (Bakri Palan Loan Yojana)

भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अगर बकरी पालन का कारोबार करना है तो इन सबके लिए सरकार ने काफी बड़ी पहल की है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि जिन लोगों के पास बकरी पालन बिजनेस करने के लिए पैसे नहीं हैं वे सब बकरी पालन लोन योजना से फायदा उठा सकते हैं।

दरअसल हमारी केंद्र सरकार चाहती है कि जो ग्रामीण क्षेत्र हैं वहां पशुपालन जैसे मुनाफे वाले कारोबार को बढ़ावा दिया जाए। इस तरह से बकरी पालन के कारोबार के लिए आपको सरकार से 10 लाख रुपए की राशि मिल सकती है।

तो यह भी बता दें कि आप आसान किस्तों में अपने बकरी पालन के कर्ज को चुका सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि योजना के तहत आपको आपके राज्य के अनुसार 90% तक की सब्सिडी भी मिल सकती है। इसलिए आपको लोन लेते समय सब्सिडी के बारे में भी जरूर जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

Bakri Palan Loan 2026 Overview

विभाग का नामपशुपालन एवं डेयरी विभाग
योजना का नामबकरी पालन लोन योजना
सब्सिडी50% से लेकर 90%
वर्ष2026
लाभ10 लाख रूपए तक का लोन
भुगतान अवधिलोन की लिमिट के आधार पर अलग-अलग
ब्याज दर7% से लेकर 11.75% वार्षिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dahd.gov.in/

बकरी पालन लोन योजना का उद्देश्य

बकरी पालन लोन योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। इस तरह से सरकार का उद्देश्य भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।

योजना के तहत बकरी पालन लोन सभी लाभार्थी बनाए गए ग्रामीण नागरिकों को प्रदान किया जाता है। इस तरह से लोन चुकाने के लिए व्यक्ति पर आर्थिक रूप से ज्यादा दबाव ना पड़े तो इसके लिए सब्सिडी भी दी जाती है।

बकरी पालन लोन योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Bakri Palan Loan Yojana)

बकरी पालन लोन योजना से लाभान्वित होने के लिए आपको सरकार द्वारा तय की गई कुछ पात्रता को पूर्ण करना होगा जैसे कि:-

  • बकरी पालन लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि आवेदक भारतीय नागरिक हो।
  • आवेदनकर्ता जरूरी है कि किसी ग्रामीण इलाके का रहने वाला नागरिक हो।
  • बकरी पालन के कारोबार की सही प्रकार से जानकारी व्यक्ति को होनी चाहिए।
  • बकरियों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।
  • आवेदक के पास बकरी पालन व्यवसाय की परियोजना रिपोर्ट भी होनी आवश्यक है।

बकरी पालन लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

बकरी पालन लोन के आवेदन के लिए आपके पास जो जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीन के दस्तावेज
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

बकरी पालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Bakri Palan Loan Yojana)

बकरी पालन लोन योजना की आवेदन प्रक्रिया अत्यधिक सरल है जिसका आप आसानी के साथ पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:-

  • बकरी पालन लोन योजना के आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको बैंक का चयन करना होगा।
  • इस तरह से आपको फिर चुने गए बैंक की शाखा में जाना होगा।
  • अब आपको बैंक अधिकारी से बकरी पालन लोन योजना की जानकारी लेकर आवेदन पत्र लेना है।
  • आगे आपको बकरी पालन लोन के आवेदन पत्र को पूरा भरना होगा।
  • फिर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आपने अपने फार्म में संलग्न करना है।
  • इस तरह से फिर आपको अपना बकरी पालन लोन योजना का फॉर्म और दस्तावेज बैंक कर्मी के पास जमा कर देने हैं।
  • यदि बैंक की तरफ से आपके लोन को स्वीकृति मिल जाती है तो फिर कुछ दिनों के अंदर लोन की राशि आपको बैंक खाते में जारी कर दी जाएगी।

FAQs

बकरी पालन लोन योजना 2026 के तहत मैं कौन से बैंक से लोन ले सकता हूं?

आप बकरी पालन लोन योजना के माध्यम से अगर लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में आप पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंकों से संपर्क कर सकते हैं। ‌

मुझे बकरी पालन लोन पर सरकार से कितनी सब्सिडी मिल सकती है?

बकरी पालन लोन लेने पर आपको सरकार से आपके राज्य के अनुसार 50% से लेकर 90% तक की सब्सिडी का फायदा प्राप्त हो सकता है।

क्या बकरी पालन लोन केवल ग्रामीण नागरिक ही ले सकते हैं?

जी हां बकरी पालन लोन केवल ग्रामीण नागरिक ही ले सकते हैं क्योंकि गांव के वातावरण में बकरियों को पालने का काम आसानी से किया जा सकता है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment