Ayushman Card Beneficiary List 2026: आयुष्मान कार्ड की नई लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

By Jiya
January 4, 2026 1:42 PM
Ayushman Card Beneficiary List

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन आरोग्य योजना के अंतर्गत देशभर के करोड़ों व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार करवाए गए हैं। आयुष्मान कार्ड के आधार पर उनके लिए किसी भी निजी या फिर सरकारी अस्पताल में 5 लाख रुपए तक के इलाज की मुफ्त सुविधा प्रदान करवाई जाती है।

यह योजना वर्ष 2018 से ही निरंतर रूप से अपना कार्य कर रही है जो 2025 में भी सक्रिय है। अपनी सक्रियता के आधार पर इस वर्ष भी आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु लाखों व्यक्तियों के आवेदन स्वीकृत किए हैं जिसके बाद अब उनकी पात्रताओं को स्पष्ट करने के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट जारी करवाई जा रही है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों को योजना के तहत जारी करवाई जा रही बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना अनिवार्य होगा। अगर इस लिस्ट में उनके नाम शामिल होते हैं तो ही उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट 2026 (Ayushman Card Beneficiary List)

आवेदकों की जानकारी के लिए बता दें की योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्टो को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से जारी करवाया जा रहा है ताकि आवेदक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी माध्यम से लिस्ट की स्थिति चेक कर पाए।

जिन आवेदकों के लिए लिस्ट चेक करने में कोई समस्या आ रही है उन सभी के लिए आज इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हमने आयुष्मान कार्ड से संबंधित विशिष्ट जानकारी के साथ लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया भी साझा की है जो उनके लिए काफी सहायता जनक साबित हो सकती है।

Ayushman Card List 2026 Overview

विभाग का नामराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
योजना का नामआयुष्मान भारत योजना
लेख का नामआयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट
योजना की शुरुआतवर्ष 2018
लाभ5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा का कवरेज
आयु सीमासभी उम्र वालों के लिए
योजना का विस्तार सम्पूर्ण भारत
लिस्ट का माध्यम ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nha.gov.in/

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Ayushman Card)

आयुष्मान कार्ड के आवेदन के नाम निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर ही लिस्ट में शामिल करवाए जा रहे है:-

  • ऐसे व्यक्ति जो भारतीय मूल निवासी है तथा देश के किसी भी हिस्से में निवास करते हैं।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है या फिर श्रमिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
  • परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत न हो।
  • ग्रामीण तथा असंगठित क्षेत्र के साथ गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

आयुष्मान कार्ड योजना का उद्देश्य

सरकार के द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में लोगों के लिए बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड दस्तावेज का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है जिसके चलते हुए अपनी किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज निरंतर रूप से नहीं करवा पा रहे हैं उन सभी के लिए अस्पताल से मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाई जाए।

आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों के लिए स्वस्थ जीवन प्रदान करके उन्हें बेहतर प्रोत्साहन प्रदान करवाया जाता है। यह योजना देश की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की तरह ही काफी सफल साबित हुई है।

आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट की विशेषताएं

जन आरोग्य योजना के तहत जारी होने वाली आयुष्मान कार्ड लिस्ट की विशेषताएं निम्न है:-

  • आयुष्मान कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट राज्यवार सभी क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रकार से व्यवस्थित की जाती है।
  • उन लोगों की आवेदन की स्थिति के आधार पर लिस्ट को संतुलित रूप से कई भागों में जारी किया जाता है।
  • इस लिस्ट में आवेदक के नाम और साथ में ही उनके पंजीकरण क्रमांक स्पष्ट रूप से दर्शाए जाते हैं।
  • लिस्ट के माध्यम से पूर्ण रूप से पात्र व्यक्तियों का चयन बहुत ही आसानी के साथ हो पाता है।

आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें? (How to Check Ayushman Card Beneficiary List)

जो व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आयुष्मान कार्ड की लिस्ट चेक करते हैं वह घर बैठे ही अपने विवरण को आसानी से जान सकते हैं। ऑनलाइन लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना अनिवार्य होगा:-

  • सबसे पहले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज तक पहुंचने हेतु लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के बाद नई लिस्ट की लिंक को सर्च करें और उस पर क्लिक कर दें।
  • अब अगली ऑनलाइन विंडो ओपन होगी जहां से अपनी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरने की आवश्यकता होगी और अंत में सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार से ऑनलाइन लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी जहां से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

FAQs

आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत कितना वित्तीय कवरेज मिलता है?

आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा का कवरेज प्रदान किया जाता है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयु सीमा कितनी है?

आयुष्मान कार्ड हेतु कोई निर्धारित आयु सीमा लागू नहीं है हालांकि 10 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है।

लिस्ट में नाम है तो आयुष्मान कार्ड कैसे मिलेगा?

लिस्ट में नाम है तो आयुष्मान कार्ड पोस्ट ऑफिस के द्वारा स्थाई पते पर डिलीवर किया जाएगा इसके अलावा इस ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

Leave a Comment