Atal Pension Yojana 2025: हर महीने मिलेगी 5000 रूपए पेंशन, ऐसे करें आवेदन

By Jiya
December 30, 2025 10:29 AM
Atal Pension Yojana

वर्तमान समय में सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद में पेंशन मिलती है लेकिन प्राइवेट कंपनियों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों को कोई भी पेंशन की राशि प्राप्त नहीं होती है जिसकी वजह से ऐसे नागरिकों को बुढ़ापे के समय में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है अनेक आवश्यक ज़रूरतें पूरी नहीं हो पाती है लेकिन अब सरकार द्वारा संचालित अटल पेंशन योजना के माध्यम से नागरिक पेंशन की राशि को प्राप्त कर सकते हैं और अपनी जरूरतों को पूरी कर सकते है।

सरकार की यह योजना नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा खास योजना है लेकिन अनेक नागरिकों को इस योजना की पूरी जानकारी पता नहीं है और इसी वजह से अभी भी बड़ी संख्या में नागरिक इस योजना का लाभ लेने से वंचित है। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया हमेशा चालू रहती है जिसकी वजह से कभी भी समय निकालकर इस योजना के माध्यम से पेंशन की राशि को प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

अटल पेंशन योजना 2025

भारत सरकार की चलाई जाने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं में अटल पेंशन योजना का नाम भी आता है क्योंकि अटल पेंशन योजना की वजह से मिलने वाली राशि नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित होती है अटल पेंशन योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग नागरिक वृद्धावस्था में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए कर सकते हैं इसके अलावा जरूरत के अनुसार बाजार से सामग्रिया खरीद सकते हैं वही स्वयं का खर्च पेंशन की राशि से पूरा कर सकते हैं।

ऐसे में जो भी नागरिक यह चाहते हैं कि उन्हें वृद्धावस्था में पैसों को लेकर समस्या देखने को ना मिले तो वह जरूर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करें। मजदूर वर्ग छोटे व्यापारी घरेलू काम करने वाले किसान ऑटो चलाने वाले ठेला लगाने वाले सभी इस प्रकार के नागरिक तथा प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करने वाले नागरिक आवेदन करके अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं और पेंशन की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Atal Pension Scheme 2025 Overview

विभाग का नामपेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण
योजना का नामअटल पेंशन योजना
योजना की शुरुआत1 जून 2015
वित्तीय वर्ष2025-26
लाभ5000 रूपये तक की पेंशन
उद्देश्य60 वर्ष की आयु के बाद निश्चित आय प्रदान करना
आयु 18 से 40 वर्ष के बीच
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.pfrda.org.in/

अटल पेंशन योजना की शुरुआत

अटल पेंशन योजना की शुरुआत 1 जून 2015 को भारत सरकार के द्वारा की गई थी। इस योजना से संबंधित सभी कार्य प्रबंधन और संचालक पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण के द्वारा किए जाते हैं। देश में रहने वाले कोई भी नागरिक जो कि कहीं पर भी निवास करते हैं वह अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करके पेंशन की राशि को प्राप्त करना शुरू कर सकते हैं। लेकिन अटल पेंशन योजना में 60 वर्ष की आयु के बाद में पेंशन की राशि मिलेगी।

वही पेंशन की राशि को प्राप्त करने के लिए वर्तमान में 60 वर्ष की आयु तक कुछ राशि जमा करनी होगी। राशि नागरिकों को आयु के अनुसार जमा करनी होगी और जितनी ज्यादा पेंशन की राशि प्राप्त करना चाहते हैं उसी अनुसार जमा करनी होगी। जैसे अगर 5000 रूपये की पेंशन हर महीने चाहिए और वर्तमान में आयु 18 वर्ष की है तो ऐसी स्थिति में आपको हर महीने 210 रूपये की राशि जमा करनी होगी। वही कम या ज्यादा आयु होने पर उसी अनुसार राशि कैलकुलेट होगी।

अटल पेंशन योजना में कितनी मिलेगी पेंशन

इस योजना से नागरिक हर महीने 1000 रूपये की पेंशन, 2000 रूपये की पेंशन, 3000 रूपये की पेंशन, 4000 रूपये की पेंशन तथा 5000 रूपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार पेंशन राशि का चुनाव किया जा सकता है।

अटल पेंशन योजना की विशेषताएं

  • सरकार की योजना होने की वजह से यह योजना सुरक्षित योजना मानी जाती है इसलिए आसानी से इस योजना पर विश्वास किया जा सकता है।
  • हर महीने बहुत कम राशि को जमा करके भी इस योजना के चलते पेंशन की राशि प्राप्त की जा सकती है।
  • लाभार्थी की मृत्यु होने पर नॉमिनी को राशि प्रदान की जाती है।
  • बैंक के माध्यम से या फिर पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करवाया जा सकता है।
  • टैक्स में भी लाभ देखने को मिलता है।

अटल पेंशन योजना के लिए योग्यता शर्तें

  • आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आयकर जमा करने वाले नागरिक इस योजना के लिए योग्य नहीं है।
  • बचत खाता जरूर खुलवाया हुआ होना चाहिए।
  • भारतीय नागरिकता प्राप्त नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सभी नागरिक आवेदन करने के लिए अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार ने जो आधिकारिक रूप से जानकारी उपलब्ध करवाई हुई है वह हासिल करें।
  • अब नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फिर आवेदन फॉर्म में स्वयं पूरी जानकारी को दर्ज करें या फिर मौजूदा कर्मचारी से जानकारी दर्ज करवाए।
  • इसके बाद संपूर्ण जानकारी को चेक करें और दस्तावेज की जानकारी को भी फॉर्म में दर्ज करें।
  • अब फॉर्म पर सिग्नेचर करने हैं और दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगा देनी है।
  • इतना करके फॉर्म को जमा कर देना है फॉर्म जमा होते ही कर्मचारियों के द्वारा इस योजना से जुड़ा आवश्यक कार्य कर दिया जाएगा।

FAQ

मुझे 5000 रूपये की पेंशन की राशि कैसे मिलेगी?

5000 रूपये की पेंशन की राशि प्राप्त करने के लिए आपको अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्या अटल पेंशन योजना के लिए महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?

जी हां अटल पेंशन योजना के लिए महिलाएं भी आवेदन कर सकती है क्योंकि पुरुष और महिलाओं सभी को इस योजना में आवेदन करने का मौका दिया गया है।

मुझे अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी कहां मिलेगी?

अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से या फिर नजदीकी बैंक शाखा में जाकर वहां से भी हासिल कर सकते हैं।

Jiya

Jiya is a Content Writer at Sarkari Pulse. She joined the team in December 2025. She is a Journalism graduate and has 2 years of experience in the media field.

2 thoughts on “Atal Pension Yojana 2025: हर महीने मिलेगी 5000 रूपए पेंशन, ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment